
नई दिल्ली। क्रिकेट का रोमांच यानी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की शुरुआत अप्रैल में होने वाला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को IPL 2021 के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। IPL 2021 का आयोजन इस बार भारत में होगा। करीब दो साल बाद भारत में आईपीएल का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए 6 वेन्यू अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता का चयन किया गया है।
आईपीएल के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। पहला मुकाबला रोहित शर्मा की कप्तानी में गत चैंपियन मुंबई इंडियंस और विराट कोहली की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला 30 मई को अहमदाबाद में दुनिया की सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (नरेंद्र मोदी स्टेडियम) में होगा। BCCI के अनुसार, इस सीजन के सभी प्ले ऑफ मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।
IPL 2021 Auction: टेंपो ड्राइवर के बेटे Chetan Sakariya को IPL ने बनाया करोड़पति, जानिए अब तक का सफर
आईपीएल 2021 के शेड्यूल का ऐलान करते हुए BCCI की ओर से मीडिया एडवाइजरी भी जारी किया गया है, जिसके मुताबिक, लीग स्टेज के दौरान प्रत्येक टीम चार स्थानों पर मुकाबले खेलेगी। इस सीजन में कुल 56 लीग मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें से चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बैंगलुरु दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे।


Source IPL 2021: 9 अप्रैल से भारत में शुरू होगा T-20 का धमाल, BCCI ने जारी किया शेड्यूल
https://ift.tt/2MWNLa4
0 Comments